रफह के अल मवासी में टैंटों में रह रहे मज़लूम फिलिस्तीनियों पर एक बार फिर ज़ायोनी सेना ने बमबारी करते हुए कई लोगों की जान ले ली जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शरणार्थियों पर बमबारी में कई बेगुनाह मारे गए वहीं, 40 से अधिक अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। ज़ायोनी सेना ने अल-मवासी इलाके में विस्थापित लोगों के तंबुओं पर गोलाबारी की।
सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इस्राइली टैंकों ने अल-मवासी इलाके में तंबुओं पर गोले दागे और गोलियां भी चलाई गईं, जिसके चलते तंबुओं में मौजूद विस्थापितों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दहशत के चलते विस्थापित लोग अपने तंबू छोड़कर खान यूनिस के दक्षिण-पश्चिम के इलाकों की ओर चले गए।